Tuesday, October 20th, 2026

टीएमसी हो रही इस्तीफों से 'कमजोर', बोली- अगर बीजेपी आई तो गंगा में डूब जाएगा बंगाल

कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस (TMC Latest News) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में केंद्र सरकार की सभी परियोजनाएं खोखली तथा विफल साबित हुई हैं, ऐसे में यदि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है तो राज्य गंगा में डूब जाएगा। टीएमसी के राज्य सभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने बीजेपी के इस दावे का भी मजाक उड़ाया कि अगर वह विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो राज्य को 'सोनार बांग्ला' (स्वर्णिम बंगाल) में तब्दील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नीत केंद्र सरकार ने शायद ही कोई वादा पूरा किया हो। टीएमसी सांसद ने नोटबंदी की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में कालाधन देश में वापस लाकर प्रत्येक व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया था। उन्होंने कहा, 'उन वादों का क्या हुआ? जीडीपी वृद्धि दर में लगातार गिरावट आई। बेरोजगारी बढ़ी और एटीएम से अपने पैसे निकालते वक्त 100 से अधिक लोगों की जान चली गई।' रॉय ने कहा कि यहां तक कि गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये डालने की बात जुमला थी। उन्होंने कहा, 'इसी प्रकार, मोदी सरकार के सभी वादे जुमला साबित हुए हैं।'

 

#टीएमसी

Source : Agency

पाठको की राय